13 लाख का चेकडैम पहली बारिश में ही बहा:कैमूर में अधिकारी बोले- हमारा काम सिर्फ निर्माण, पार्षद करें पानी के दबाव का आकलन

Sep 10, 2025 - 08:30
 0  0
13 लाख का चेकडैम पहली बारिश में ही बहा:कैमूर में अधिकारी बोले- हमारा काम सिर्फ निर्माण, पार्षद करें पानी के दबाव का आकलन
कैमूर के अधौरा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में एक साल पहले बना चेकडैम पहली बारिश में ही बह गया। यह चेकडैम करकट गढ़ में महेंद्र यादव के खेत पर 13 लाख 900 रुपए की लागत से बनाया गया था। चैनपुर भाग 2 के जिला परिषद सदस्य बल्लू राम मस्ताना ने बताया कि चेकडैम पानी के बहाव वाले क्षेत्र में बनाया गया था। इससे सिंचाई और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था होनी थी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं थी। ज्यादा पानी आने की वजह से चेकडैम का किनारा बह गया। एक सप्ताह में किया जाएगा निरीक्षण जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता जंग बहादुर सिंह ने कहा कि चेकडैम दो पहाड़ों के बीच नदी जैसे बहाव वाले क्षेत्र में बनाया गया था। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में निरीक्षण किया जाएगा। उनका तर्क है कि पानी के दबाव का आकलन करना पार्षद की जिम्मेदारी थी, विभाग का काम सिर्फ निर्माण करना था। दोनों अधिकारियों ने इस घटना को आपदा बताते हुए हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का उदाहरण दिया, जहां चार मंजिला इमारतें भी बह गईं। हालांकि, यह चेकडैम पहली ही बारिश में बह जाने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News