सीवान में मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला:घर लौटते समय हादसा, मां-बहन का अकेला सहारा था

Sep 7, 2025 - 12:30
 0  0
सीवान में मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला:घर लौटते समय हादसा, मां-बहन का अकेला सहारा था
सीवान में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के पास शनिवार की देर रात यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान धनौती ओपी थाना क्षेत्र के मकरियार मठिया निहाल टोला निवासी ओम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई। ओम प्रकाश मजदूरी करके घर लौट रहा था। तितरा बाजार के पास एक अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ओम प्रकाश काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। थाने से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता धर्मनाथ तिवारी का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी ओम प्रकाश पर थी। अब परिवार में केवल उसकी मां और एक बहन हैं। चालक की पहचान के लिए जांच जारी धनौती ओपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच जारी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। गांव में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News