सिमरिया के जल से होगी लक्खी अमृत महोत्सव की शुरुआत:भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु, रुद्राभिषेक भी किया जाएगा

Sep 6, 2025 - 00:30
 0  0
सिमरिया के जल से होगी लक्खी अमृत महोत्सव की शुरुआत:भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु, रुद्राभिषेक भी किया जाएगा
लखीसराय में शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित लक्खी अमृत महोत्सव का आगाज सिमरिया धाम के गंगा जल से होगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उद्घाटन कर्ता के तौर गंगा जल लेकर पहुंचेंगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायक-अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि लक्खी अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के सनातन में विश्वास करने वाले लोग बड़ी संख्या में सिमरिया धाम में एकत्रित होकर शनिवार की सुबह में जल भरेंगे। सिमरिया धाम कल्पवास का प्राचीन स्थान तो है ही साथ ही मगध, अंग और मिथिला की सांस्कृतिक त्रिवेणी पर स्थित है। वहां से जल भरकर हम सभी श्रद्धालु दुखहरण बाबा स्थान हाथीदह पहुंच कर संकल्प लेंगे। हाथीदह से श्रद्धालु अशोक धाम के इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। समुद्र मंथन से निकले विष के ताप के शमन के निमित्त महादेव का रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। केआरके मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा शाम में लखीसराय में भव्य महाआरती के साथ केआरके मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि यह महोत्सव समुद्र मंथन के बाद क्षीरसागर से माता लक्ष्मी के प्रादुर्भाव का प्रतीक पर्व है। इस क्षेत्र का नामकरण माता लक्ष्मी के नाम पर ही लक्खीसराय हुआ था। जो कालांतर में लखीसराय हो गया है। यह पर्व उस विरासत के सम्मान का उत्सव भी है। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में लखीसराय के लोग विरासत के साथ विकास के प्रधानमंत्री के संकल्प में अपनी भागीदारी करेंगे। आज हमारा राज्य समुद्र मंथन जैसी स्थिति में खड़ा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अमृत और विष का विभेद किया जा चुका है। अब हम सभी बिहार के लोग सबके संतुष्टिकरण और सशक्तिकरण जरिए विकसित एवं गौरवशाली बिहार बनाने की राह तय करें। इसी संकल्प का संदेश लक्खी अमृत महोत्सव के आयोजन के माध्यम से दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सभी बिहार वासी अपनी भक्ति, शक्ति और युक्ति से अराजकता और आंतक फैलाने वाली आसुरी शक्तियों को पहचान कर उससे मुक्ति सुनिश्चित करेंगे। इधर, सिमरिया से जल उठाने के बेगूसराय भाजपा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News