सिकंदरा नगर पंचायत में EO का विवाद खत्म:आदेश की अवहेलना करने वाली अनीशा कुमारी से छीना प्रभार, डॉ. प्रियंका गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

Sep 4, 2025 - 00:30
 0  0
सिकंदरा नगर पंचायत में EO का विवाद खत्म:आदेश की अवहेलना करने वाली अनीशा कुमारी से छीना प्रभार, डॉ. प्रियंका गुप्ता को मिली जिम्मेदारी
जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) के प्रभार को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को खत्म हो गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने आदेश जारी कर नगर परिषद जमुई की ईओ डॉ. प्रियंका गुप्ता को सिकंदरा का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। अनीशा कुमारी ने प्रभार देने से किया था इनकार नगर विकास एवं आवास विभाग ने पूर्व में सिकंदरा की ईओ अनीशा कुमारी का स्थानांतरण नगर परिषद बलिया कर दिया था और उनकी जगह नगर पंचायत अमौर के ईओ संतोष कुमार को नियुक्त किया गया था। डीएम ने 29 अगस्त को अनीशा कुमारी को कार्यमुक्त करने का आदेश दिया था और तब तक प्रभार डॉ. प्रियंका गुप्ता को सौंपने को कहा था। लेकिन अनीशा कुमारी ने प्रभार देने से इनकार कर दिया और कार्यमुक्त होने के बावजूद लगातार कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराती रहीं। डीएम ने बताई मनमानी डीएम के आदेश में कहा गया है कि अनीशा कुमारी ने मनमानी कर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न की। अब आधिकारिक रूप से डॉ. प्रियंका गुप्ता को प्रभार सौंप दिया गया है, जिससे प्रशासनिक असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News