सर्पदंश से चार लोग पीड़ित, इलाजरत

Sep 7, 2025 - 04:30
 0  0
सर्पदंश से चार लोग पीड़ित, इलाजरत
बैकुंठपुर | प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की घटनाओं में चार लोग पीड़ित हो गए। इनमें सिरसा धानुक टोली गांव की मुन्नी कुमारी, परसौनी गांव की चांदनी देवी, मझवलिया गांव के बृजमोहन कुमार और कतालपुर गांव के कुरान अली शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल लाने से सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News