लखीसराय में पारिवारिक विवाद में एक की हत्या:घर में घुसकर मारी गोली, भाभी घायल; 10 साल पहले पिता का हुआ था मर्डर

Sep 9, 2025 - 16:30
 0  0
लखीसराय में पारिवारिक विवाद में एक की हत्या:घर में घुसकर मारी गोली, भाभी घायल; 10 साल पहले पिता का हुआ था मर्डर
लखीसराय के क्यूल थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटू कुमार (22) के रूप में हुई है। हमलावर उसके घर में घुसे और लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद नजदीक से गोली मार दी। बचाव में आई भाभी को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। उन्हें भी पीटा और गोली मार दी। दोनों को निजी क्लिनिक ले जाया गया। डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाभी को जमुई रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 10 साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या छोटू 2 छोटे बच्चों का पिता था। उसका 2 साल का बेटा और 3 महीने की बेटी है। परिजनों ने हत्या के लिए 4 लोगों का नाम लिया है। 10 साल पहले छोटू के पिता खारो यादव की भी सोते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। इस बार भी पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लाखोचक चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे अपराधियों की गिरफ्तारी और घायल महिला के इलाज की मांग कर रहे हैं। क्यूल थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल से गोली के खोखे मिलने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News