भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दुधघाट गांव में शुक्रवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों में शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी लालबाबू बिंद का 12 वर्षीय बेटा विजय कुमार और उसी थाना क्षेत्र के दूधघाट (पठकौली) गांव निवासी हरेंद्र बिंद का 14 वर्षीय बेटा सोनू कुमार शामिल है। विजय कुमार रिश्ते में मामा और सोनू कुमार भांजा। दोनों 7वीं कक्षा में पढ़ते थे। इधर, मृत किशोर विजय कुमार के पिता लालबाबू बिंद ने बताया कि वह दोनों एक ही वर्ग में पढ़ते थे और एक साथ घूमते-फिरते थे। शुक्रवार दोपहर बेटा विजय कुमार अपने भांजा सोनू कुमार के साथ खेत घूमने के लिए निकला था। उसी दौरान वह बाढ़ के पानी में नहाने लगा। तभी नहाने के दोनों डूबने लगे। जब वहां मौजूद ग्रामीण उन्हें डूबता देख तो उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजन को दी। ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पानी से बाहर निकल गया। परिजनों ने सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच दोनों के शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत विजय कुमार अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां धनेश्वरी देवी, दो बहन संगीता-गीता और 2 भाई अजय और रंजय है। जबकि मृत सोनू कुमार अपने चार भाई और दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां रिंकू देवी, तीन भाई विपुल,अभिषेक, अंजन और दो बहन किरण और राधिका है।