'पूर्णियां उपचुनाव में जनता ने पारंपरिक दलों को नकारा':मधुबनी में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव बोले-तीसरे विकल्प की तलाश में है बिहार की जनता

Sep 6, 2025 - 20:30
 0  0
'पूर्णियां उपचुनाव में जनता ने पारंपरिक दलों को नकारा':मधुबनी में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव बोले-तीसरे विकल्प की तलाश में है बिहार की जनता
मधुबनी के जयनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है। यादव ने 2024 के पूर्णियां उपचुनाव का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि जनता ने पारंपरिक दलों को नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया। उन्होंने जर्मनी की यात्रा का किस्सा साझा करते हुए कहा कि बिहार में तीसरे विकल्प की संभावना हमेशा रही है। विपक्ष दोनों ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की देवेंद्र यादव ने बिहार को प्रयोगों की भूमि बताया। उन्होंने याद दिलाया कि 1942 में गांधी जी ने चंपारण से आजादी की लड़ाई शुरू की। 1976 में राममनोहर लोहिया ने यहां से राजनीतिक आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। जनसुराज पार्टी जनसंपर्क के जरिए मजबूत विकल्प बनने की कोशिश कर रही है। यादव का दावा है कि बिहार में तीसरे विकल्प का उदय तय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News