पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:शेरमारी में सभी दुकानें बंद, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Sep 4, 2025 - 12:30
 0  0
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:शेरमारी में सभी दुकानें बंद, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
पीरपैंती महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में गुरुवार को एनडीए की ओर से आहूत बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद का असर विशेषकर शेरमारी और आसपास के इलाकों में दिखा, जहां लगभग सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। एनडीए नेताओं ने बताया कि बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं और रेल सेवा को बंद से मुक्त रखा गया है। वहीं बाजार और दुकानों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया। शेरमारी चौक पर भाजपा, जदयू और लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया। बंद को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनी देवी अग्रणी भूमिका में दिखीं। उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। सोनी देवी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां पर की गई अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। महागठबंधन अब तक माफी तक नहीं मांग सका है, जो उनके अहंकार को दर्शाता है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती हैं। मां वह होती हैं जो अपनी कोख में नौ महीने तक संतान को रखकर उसका लालन-पालन करती हैं। ऐसे में किसी राजनीतिक मंच से मां को गाली देना न केवल शर्मनाक है बल्कि बिहार को कलंकित करने वाली घटना है। धरना में मौजूद भाजपा के पीरपैंती प्रखंड अध्यक्ष हरेराम शर्मा,पूर्व अध्यक्ष मुन्ना सिंह, भाजपा नेता अशोक सम्राट, सागर कुमार, मनीष दास, मुरारी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां को गाली देकर सिर्फ एक मां का ही नहीं बल्कि देश की हर महिला का अपमान किया है। इसके बावजूद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने माफी नहीं मांगी। नेताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता इस गाली का जवाब अपने वोट से देगी।बिहार बंद को लेकर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। यह विरोध प्रदर्शन केवल राजनीतिक बयानबाजी के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की नारी शक्ति और लोकतांत्रिक मर्यादा की रक्षा के लिए है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News