पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:सुपौल में खेलने समय हुई दुर्घटना, पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिजन

Sep 12, 2025 - 12:30
 0  0
पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:सुपौल में खेलने समय हुई दुर्घटना, पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिजन
सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया पंचायत वार्ड संख्या-10 में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घट गई। खेलते-खेलते 2 साल के मासूम ऋषव कुमार की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मृतक ऋषव कुमार करहिया गांव निवासी सुलेन मंडल का इकलौता बेटा था। घटना के वक्त बच्चे का दादा सुखदेव मंडल खेत में पाट छुड़ाने गया था, वहीं घर में उसकी दादी और कुछ अन्य बच्चे मौजूद थे। खेल-खेल में ऋषव घर के पीछे बने गड्ढे के पास चला गया और उसी में गिरकर डूब गया। जब परिजन घर लौटे और बच्चे को आंगन में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजने के बाद बच्चा घर के पीछे बने गड्ढे में मिला। बाहर निकालने पर परिजन ने देखा कि ऋषव की मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिजन मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां डोमनी देवी व पिता सुलेन मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। औपचारिक सूचना मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी- किशनपुर थानाध्यक्ष घटना की सूचना पर करहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नौशाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने की सलाह दी गई है, ताकि मामले की आधिकारिक पुष्टि हो सके। लेकिन गम में डूबे परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हुए। वे सीधे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए हैं। इधर किशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी अब तक थाना को नहीं दी गई है। औपचारिक सूचना मिलते ही पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News