पटना में बीजेपी महिला मोर्चा दिखाएगी ताकत:बिहार बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन, इनकम टैक्स से डालबंगला तक निकाला जाएगा मार्च

Sep 4, 2025 - 08:30
 0  0
पटना में बीजेपी महिला मोर्चा दिखाएगी ताकत:बिहार बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन, इनकम टैक्स से डालबंगला तक निकाला जाएगा मार्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर आज बिहार बंद का ऐलान किया है। पटना बंद को लेकर सबसे बड़ा कार्यक्रम तैयार किया गया है। बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा करेगी और इसकी सबसे बड़ी झलक राजधानी पटना में देखने को मिलेगी। बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। पीएम मोदी की मां को कहे गए अपशब्द के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। पटना में बड़े पैमाने पर मार्च बंद के दौरान पटना में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता के नेतृत्व में मार्च निकाला जाएगा। सुबह 8 बजे यह मार्च इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होगा। कार्यकर्ता और नेता पैदल चलते हुए डाकबंगला चौराहा तक पहुंचेंगे। डालबंगला चौराहा पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मार्च में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी बड़े नेता भी शामिल होंगे। सड़क पर नारों और पोस्टरों के जरिए पीएम मोदी की मां पर किए गए अपशब्द का विरोध किया जाएगा। साथ ही सभी दुकानों को भी बंद कराया जाएगा। यातायात और आमजन पर असर बंद के चलते राजधानी पटना में सड़क और यातायात पर असर पड़ सकता है। सुबह से ही बाजार बंद रहेंगे और शहर के प्रमुख इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है। ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं, कुछ स्कूल ने बिहार बंद को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल सेवाएं बहाल रहेंगी। बीजेपी का आरोप और रुख भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मातृत्व का अपमान है। पार्टी ने साफ किया है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा। बीजेपी इसे “मां के सम्मान की लड़ाई” बता रही है, जबकि विपक्ष इसे अनावश्यक राजनीतिक रंग देना कह रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News