राजगीर में नाबालिग के साथ रेप की कोशिश:दोस्त के साथ घूमने गई थी, चार बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर किया अपहरण

Dec 15, 2025 - 01:30
 0  0
राजगीर में नाबालिग के साथ रेप की कोशिश:दोस्त के साथ घूमने गई थी, चार बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर किया अपहरण
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में शनिवार की शाम एक लड़की के साथ छेड़खानी हुई हैं। विपुलगिरि पहाड़ की तलहटी में घूमने आई एक नाबालिग किशोरी का चार बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर अपहरण किया और रेप का प्रयास किया। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है, जब नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ राजगीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विपुलगिरि पहाड़ पर घूमने गई थी। दोनों जब पहाड़ की तलहटी से ऊपर की ओर चढ़ाई कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। रिवॉल्वर दिखाकर किया अपहरण बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। किसी तरह मौका पाकर युवक वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन नाबालिग को आरोपितों ने हाथ-पैर पकड़कर उठा लिया और जबरन पहाड़ पर ले जाने लगे। इसी दौरान उनके साथ रेप का प्रयास किया गया। भागने में सफल युवक दौड़ता हुआ वहां घूम रहे हरनौत के एक पर्यटक के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई। पर्यटक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तत्परता से बची जान राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाश लड़की को छोड़कर भागने लगे। जवानों ने एक आरोपित को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य जंगल में भाग निकले। पकड़े गए आरोपित की पहचान राजगीर के लैलीनगर मोहल्ला निवासी बोसो राजवंशी के बेटे संदेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता ने उसकी पहचान कर ली है। रातभर चलाया तलाशी अभियान घटना के बाद राजगीर, छबिलापुर, गिरियक और सिलाव थानों की पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने रातभर जंगल में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तीन फरार आरोपितों का पता नहीं चल सका। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़िता की पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जांच करवाई गई है और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राजगीर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। साथ ही, क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News