'राहुल गांधी को जनता ने सत्ता में आने नहीं दिया':गिरिराज सिंह बोले- जनता को वो मुर्ख बनाते, अपनी गिरती साख से मोदी को गाली दे रहे

Dec 14, 2025 - 20:30
 0  0
'राहुल गांधी को जनता ने सत्ता में आने नहीं दिया':गिरिराज सिंह बोले- जनता को वो मुर्ख बनाते, अपनी गिरती साख से मोदी को गाली दे रहे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि विवेकानंद के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र भी हर घर में रखना चाहिए। SIR के खिलाफ कांग्रेस की महारैली में मोदी तेरी कब्र खुदेगी कहना विपक्ष की खीझलाहट है। इसलिए जनता उन्हें सत्ता में आने नहीं देती है। प्रियंका गांधी की ओर से बैलेट से चुनाव कराने पर कहा कि कांग्रेस की यह दोहरी और दोगली नीति है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी ने आज तक जो भी मुद्दा उठाया है, उसमें वो माफी मांगते है। कांग्रेस सहित विपक्ष को अभी भी जनता की नब्ज और चाहत समझ नहीं आई है। उन्होंने गाली दिया। राहुल गांधी फंर्सटेडेट है। इसी कारण से जनता ने इन्हें कभी सत्ता में आने नहीं दिया। अगर वो जीत जाते है , तो अपना सीएम बनाते है। उन्होंने रिजाइन तो नहीं कर दिया। जनता को वो मुर्ख बनाते हैं। अपनी गिरती हुई साख से वो मोदी को गाली दे रहे हैं। कई बार से ऐसी गंदी हरकत कर रहे गिरिराज सिंह ने यह बातें आज बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार की ओर से आयोजित धन्यवाद सह सम्मान समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही। गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी भी कांग्रेस सहित विपक्ष को समझ में नहीं आया है कि जनता की चाहत क्या है। यह तो कई बार से ऐसी गंदी हरकत कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि मां को गाली देना, मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसी बात कहते हैं। लेकिन जो लोग मोदी का कब्र खोजते थे, जनता ने उन लोगों का राजनीति में कब्र खोद दिया। राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन बिहार की हार से खिझलाहट का है। यही कारण है जनता इन्हें कभी सत्ता में आने नहीं दिया और न ही सत्ता में आने देगी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से हर घर में माइकल जैक्सन के जगह स्वामी विवेकानंद की तस्वीर लगाए जाने की बात कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने जो कहा है वह राष्ट्र के स्वाभिमान के रूप में कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News