पटना में एक्स हसबैंड और पत्नी की हत्या:2 दिन पहले हुआ था महिला का अपहरण, नदी किनारे मिली दोनों की डेड बॉडी

Sep 13, 2025 - 08:30
 0  0
पटना में एक्स हसबैंड और पत्नी की हत्या:2 दिन पहले हुआ था महिला का अपहरण, नदी किनारे मिली दोनों की डेड बॉडी
पटना के बख्तियारपुर में पूर्व पति और पत्नी का शव मिला है। दोनों की लाश शुक्रवार को धोबा नदी किनारे से बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों की अवैध संबंध में हत्या की गई है। मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को महिला के दूसरे पति (लौरिक कुमार) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी वीणा देवी (25) का अपहरण उसके पहले पति सनोज कुमार (35) ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच कर रही थी। इसके अगले ही दिन दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप है। शव धोबी नदी के किनारे मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शवों की हालत देखकर लगता है कि हत्या एक-दो दिन पहले की गई होगी। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। 1 महीने पहले की थी दूसरी शादी वीणा देवी ने करीब 5 साल पहले सनोज कुमार से पहली शादी की थी। सनोज पहले से शादीशुदा थे, उनके दो बेटे भी हैं। बाद में रिश्तों में खटास आई तो पत्नी अपने मायके लौट आई। एक महीने पहले ही वीणा देवी ने भागलपुर स्थित अपने मायके के पास के गांव के लौरिक कुमार से शादी की थी। दूसरे पति ने मारा है- परिजन पहले पति के रिश्तेदार नंदू कुमार ने बताया कि, लगभग 5 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। 1 महीने पहले वीणा अपने मायके गई थी, जिसके बाद उसने लक्ष्मणपुर के एक व्यक्ति के साथ शादी कर ली। नदी में ही अलग-अलग स्थान पर दोनों का शव मिला है। दूसरे पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। थाने में पहले पति के परिजनों को फंसाने के लिए अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। 2 थ्योरी पर पुलिस कर रही जांच पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला अवैध संबंध का लग रहा है। SP ग्रामीण विक्रम सिहाग ने बताया, 'घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।' 'कई एंगल से पड़ताल हो रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले पर काम कर रही हैं।' पहली- सुसाइड: दोनों पति-पत्नी रह चुके थे। इसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद भी वो पहले पति से मिलती थी। दूसरा पति महिला को टॉर्चर करता था। दोनों ने सुसाइड कर लिया। दूसरी- हत्या: दूसरी शादी के बाद भी महिला अपने पहले पति से मिलती थी। ये दूसरे पति को पसंद नहीं था। उसी ने अपने साथियों के साथ दोनों की हत्या कर दी और बॉडी नदी के किनारे फेंक दी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. कोचिंग में प्यार, घरवाले नहीं माने तो भागकर की शादी:16 दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड का लड़कीवालों से हुआ था झगड़ा, पटना ऑनर किलिंग की पूरी कहानी पटना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिली है। दोनों के शव 6 टुकड़ों में मिले हैं। सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस के मुताबिक ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है। रात में दोनों की हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई। मर्डर को सुसाइड बताने की कोशिश की गई है। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News