बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया, जिसके कारण अब अलग राह पर चल रहे हैं। क्या करेंगे बेचारे, कांग्रेस से खुशामद किया। उन्होंने राहुल गांधी का पीएम पद के लिए घोषित किया था, लेकिन राहुल ने तेजस्वी का नाम मुख्यमंत्री फेस के लिए घोषित नहीं किया। इसलिए अपना रास्ता अलग चल रहे हैं। अब अपनी यात्रा अलग कर रहे हैं। यह बताता है कि इंडी गठबंधन केवल और केवल स्वार्थ से जुड़ा हुआ है। फिर देखिएगा क्या होता है। जहां एक-दूसरे के लोभ होंगे। एक-दूसरे के लिए अपना लोभ होगा, तो यही हाल होगा। ये स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है। बिहार के बिना देश का विकास संभव नहीं गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार का दौरा करते हैं तो विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होता है। हर बार विकास में कोई ना कोई ईंट जोड़ते ही रहते हैं। यह नरेंद्र मोदी का सपना नहीं, संकल्प है। बिहार के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। क्योंकि बिहार गेटवे आफ पूर्वांचल है, इसी संकल्प के आधार पर नरेंद्र मोदी जब भी यहां आते हैं तो विकास में कुछ ना कुछ बड़ा होता है। समस्या के समाधान का निर्देश केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोज की तरह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। रिफाइनरी गेस्ट हाउस में अपनी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।