त्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने दी सौगात:राजगीर से आनंद विहार तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, शुक्रवार को मिलेगी सुविधा
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने राजगीर से आनंद विहार (नई दिल्ली) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन सेवा 26 सितंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलाई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन अपनी सेवा देगी। यह व्यवस्था खासकर उन श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए की गई है, जो त्योहारी सीजन में बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करना चाहते हैं। राजगीर से आनंद विहार की दिशा में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 11:30 बजे राजगीर स्टेशन से रवाना होगी। शनिवार तड़के 2 बजे यह पटना जंक्शन पहुंचेगी और शाम 7 बजे आनंद विहार स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी करेगी। पटना से होकर चलेगी ट्रेन वापसी की यात्रा में आनंद विहार से यह ट्रेन शुक्रवार रात 12:20 बजे पर छूटेगी, शनिवार शाम 4:20 बजे पटना पहुंचेगी और रात 7:50 बजे राजगीर स्टेशन पर पहुंचकर अपनी यात्रा खत्म करेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 04070-04069 राजगीर आनंद विहार सुपरफास्ट का परिचालन एक महत्वपूर्ण रास्ता से होगा। यह ट्रेन राजगीर, बिहार शरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना होते हुए दीनदयाल उपाध्याय प्रयागराज के रास्ते आनंद विहार पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए विविधता से भरी कोच व्यवस्था की गई है। ट्रेन में चार जनरल बोगियों के अलावा स्लीपर क्लास और एयर कंडीशन्ड कोच भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ट्रेन में तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का आरक्षण पहले से ही आरक्षण काउंटरों पर शुरू कर दिया गया है। यात्री अपनी सुविधानुसार टिकट बुक करा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0