छठ महापर्व को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 27 अक्टूबर को दिन के 12 बजे से शाम 7 बजे तक और रात 2 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक अशोक राजपथ पर करगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक गाड़ियां नहीं चलेंगी। अशोक राजपथ के सभी इंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे। केवल खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज कैंपस में पार्किंग के लिए छठव्रतियों की गाड़ियां जा सकेंगी। सिटी बसें करगिल चौक पर नहीं जाएंगी। गांधी मैदान या जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब में पार्क होंगी। निर्माण कार्य से जुड़े वाहन भी शहर में नहीं चलेंगे। पटना जिले में मालवाहकों का प्रवेश नहीं होगा। बिहटा से पूरब आने वाले ट्रक कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते न्यू बाइपास में फतुहा ओवरब्रिज के पास आएंगे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 5 ट्रैफिक डीएसपी, 11 थानेदारों और टीओपी प्रभारियों की तैनाती की गई है। करीब 5 हजार जवानों को भी लगाया गया है। जेपी सेतु रहेगा वनवे : जेपी सेतु पर 27 अक्टूबर को दिन के 2 बजे से शाम 7:30 तक, जबकि 28 अक्टूबर को सुबह 3 से 6 बजे पटना की ओर गाड़ियां नहीं आएंगी। इस अवधि में गांधी सेतु का प्रयोग कर सकेंगे। उधर, 27 अक्टूबर को दिन के 11 बजे से रात 8 बजे तक और 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 9 बजे अटल पथ से जेपी सेतु/सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस अवधि में इमरजेंसी वाहनों को सोनपुर, छपरा, हाजीपुर जाना हो वे अशोक राजपथ और रूपसपुर नहर रोड से रामजीचक आरओबी नीचे से जेपी सेतु होते जा सकते हैं। गायघाट पुल के नीचे नहीं जाएंगे व्यावसायिक वाहन गायघाट पुल नीचे तक ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के आने पर रोक रहेगी। गांधी मैदान से गायघाट की और जाने वाले वाहन एग्जीबिशन रोड होते राजेंद्रनगर पुल से बहादुरपुर गुमटी होते बाइपास, अगमकुआं से बाइपास थाना तक जाएंगे। सुदर्शन पथ में प्रवेश नहीं होगा। बाइपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी में भी प्रवेश नहीं होगा। इन मार्गों पर जाएं तो रखें ध्यान