चौथम अंचल में जनता दरबार:राजस्व अधिकारी ने की अध्यक्षता, जमीन विवादों के नए और पुराने मामलों की सुनवाई

Sep 6, 2025 - 16:30
 0  0
चौथम अंचल में जनता दरबार:राजस्व अधिकारी ने की अध्यक्षता, जमीन विवादों के नए और पुराने मामलों की सुनवाई
खगड़िया जिले के चौथम अंचल में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार ने की। यह जनता दरबार बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान के अंतर्गत लगाया गया। जनता दरबार में जमीन संबंधी विवादों के नए और पुराने मामलों की सुनवाई की गई। दर्जनों लोग अपने जमीन विवाद का समाधान कराने के लिए दरबार में पहुंचे। राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी मामलों में दोनों पक्षों की बात और उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यानपूर्वक सुना जाता है। इसके बाद ही निर्णय लिया जाता है, ताकि लोगों को उचित और समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि नए मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख तय की गई है। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मामले समय पर निपटाए जाएं। जनता दरबार के आयोजन से ग्रामीणों को प्रशासन के करीब होने का अवसर मिला और जमीन विवादों का समाधान सरल और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News