हत्या-बलात्कार के खिलाफ आइसा का आक्रोश मार्च:बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग, कैंटीन चौक पर सभा भी की

Oct 6, 2025 - 00:30
 0  0
हत्या-बलात्कार के खिलाफ आइसा का आक्रोश मार्च:बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग, कैंटीन चौक पर सभा भी की
बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने जिले में बढ़ते हत्या और बलात्कार के विरोध में आज आक्रोश मार्च निकाला। आइसा नेता प्रशांत कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से निकला आक्रोश मार्च कचहरी चौक होते हुए कैंटीन चौक पर पंहुचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बेगूसराय में लगातार हत्या और बलात्कार की घटना बढ़ते जा रही है। बीते दिन चेरिया वरियारपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा गायब हो गई। जिसके साथ बलात्कार कर मार दिया गया, लेकिन अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है घटना पूरे जिला को शर्मशार करने वाली घटना है। जिला प्रशासन इस घटना को गंभीरतापूर्वक लेकर अपराधी को जल्द गिरफ्तारी करे, स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष सोनू फरनाज ने कहा कि आए दिन हत्या की खबर आते रहती है। जिला प्रशासन अपराध के प्रति गंभीर नहीं है, जिसके चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। डीएम सत्ता पक्ष के सांसद-विधायक के साथ फोटो खिंचाने में मस्त रहते हैं। अपराध के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। हमारी मांग है कि बढ़ते अपराध पर रोक लगाई जाए। चेरिया वरियारपुर वाली घटना में शामिल बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। मौके पर रौशन, अरमान, राम, अभिमन्यु, हसमत, उत्कर्ष, अनीश, हिमांशु एवं सैफ सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News