सो रही महिला के शरीर पर गिरा स्टैंड फैन, मौत:सीवान में करंट लगने से हादसा, बेटा बोला- पूरी तरह स्वस्थ थी मां

Sep 7, 2025 - 08:30
 0  0
सो रही महिला के शरीर पर गिरा स्टैंड फैन, मौत:सीवान में करंट लगने से हादसा, बेटा बोला- पूरी तरह स्वस्थ थी मां
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक स्टैंड फैन से करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दलु यादव की पत्नी सुगा देवी के रूप में हुई है। घटना शनिवार को हुई जब सुगा देवी बथान में आराम कर रही थी। उनके पास स्टैंड फैन चल रहा था। फैन का संतुलन बिगड़ने से वह उनके शरीर पर गिर पड़ा। इससे करंट प्रवाहित हो गया। एक राहगीर ने महिला को बेसुध देखा और परिजनों को सूचित किया। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और सुगा देवी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण मृतका के पुत्र मनोज कुमार यादव ने बताया कि उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ थी। बड़हरिया थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुगा देवी मिलनसार स्वभाव की महिला थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News