सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर:खजौली में विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न,कहा- समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ चलना होगा
मधुबनी के खजौली प्रखंड सुक्की में रविवार को एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन की अध्यक्षता महंत राम लखन दास ने की, जबकि संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से सभा स्थल गूंज उठा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार के प्रचार प्रमुख डॉ. अभिनाश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके साथ मंच पर जिला संघचालक अर्जुन सिंह, खजौली प्रखंड प्रमुख उषा देवी, समाजसेवी दिलीप सिंह, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, उमेश साफी, पवन सिंह, अशोक कुमार सिंह और रामबाबू सिंह सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां उपस्थित थीं। युवाओं से संस्कृति और सनातन को संरक्षित करने का आह्वान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपरा, संस्कृति और सनातन मूल्यों को समझने तथा उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। डॉ. अभिनाश कुमार ने कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के सम्मेलन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर दिया कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक समरसता के आधार पर ही एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है। जिला संघचालक अर्जुन सिंह ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की सहभागिता से यह विराट हिन्दू सम्मेलन सफल, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0