सहरसा में प्राथमिक विद्यालय से सरकारी टैब चोरी:बच्चों की हाजिरी और शैक्षणिक कार्यों में होता था उपयोग, शिकायत दर्ज

Aug 8, 2025 - 00:30
 0  0
सहरसा में प्राथमिक विद्यालय से सरकारी टैब चोरी:बच्चों की हाजिरी और शैक्षणिक कार्यों में होता था उपयोग, शिकायत दर्ज
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के भूलिया प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने सरकारी टैब चुरा लिया है। यह टैब विद्यालय में बच्चों की हाजिरी दर्ज करने और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए उपयोग किया जाता था। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि चोरी उस समय हुई जब वे कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान स्कूल के कार्यालय में रखा टैब गायब हो गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस चोरी से विद्यालय का सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है। डिजिटल उपस्थिति प्रणाली भी प्रभावित हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक ने सौरबाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मामले पर सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि आवेदन प्राप्त हो गया है। वे जांच करके उचित कार्रवाई करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News