सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन
मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर जोगिया मठ बांध पर बसे महादलित टोले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु द्वारा महादलित टोला में परिचर्चा के माध्यम से छोटे बड़े लोगों को बेहतर जीवन शैली बनाने को लेकर जागरूक किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को अब मिल रहा है. लेकिन बेहतर जीवन शैली को लेकर उन्हें खुद को और अपने बच्चों को रहन सहन, खान पान, लोगों के साथ बातचीत करने के तौर तरीके, व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक रूप से तैयार करना होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा महिलाओं और पुरूषों को अपने बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुख स्थान देने हेतु कार्य करने होंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त राशि का साकारात्मक सदुपयोग करना होगा तभी जीवन शैली बदलेगी और राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा सकेंगे. मौके पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महादलित समुदाय के महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे. वहीं विकास मित्र अरुहुला देवी ने उपस्थित सभी महादलित परिवार को बेहतर जिंदगी जीने एवं योजनाएं के बारे में समझाया.
The post सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0