भूमि विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, रेफर
परबत्ता. थाना क्षेत्र के कबेला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान पिता-पुत्र जख्मी हो गये. जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में प्राथमिक उपचार कराया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देख भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि शैम्पू कुंवर पिता स्व नंद किशोर कुंवर व उनके पुत्र छोटू कुमार जख्मी हो गये. सीएचसी परबत्ता के चिकित्सक डॉ विनय कुमार विमल ने बताया कि शैम्पू कुंवर का पैर टूट गया है. जबकि छोटू कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है. छोटू कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. जिस कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में घायल शैम्पू कुंवर ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ घर से गाय के बथान जा रहे थे. इसी दौरान गोगरी-जमालपुर (जीएन) बांध पर सामने से गुलशन कुमार आया. जिसके हाथ में लोहे का खंती थी. बिना किसी विवाद के उसने अचानक हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में लंबित है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी.
The post भूमि विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, रेफर appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0