सहरसा न्यू कॉलोनी पोखर का जीर्णोद्धार:गंदगी फैलाने वालों पर FIR की चेतावनी, नगर आयुक्त सख्त, निगरानी बढ़ी

Feb 4, 2026 - 01:30
 0  0
सहरसा न्यू कॉलोनी पोखर का जीर्णोद्धार:गंदगी फैलाने वालों पर FIR की चेतावनी, नगर आयुक्त सख्त, निगरानी बढ़ी
सहरसा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 न्यू कॉलोनी स्थित पोखर के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने चेतावनी दी है कि जानबूझकर गंदगी डालने वाले चिन्हित लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि न्यू कॉलोनी का यह पोखर शहर के हृदयस्थल पर स्थित है। इसे सुंदर, स्वच्छ और जनोपयोगी स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। नगर निगम बीते कई दिनों से सफाई कर्मियों की मदद से पोखर से वर्षों पुराना कचरा और गंदगी हटा रहा है। लगभग 14-15 वर्षों से उपेक्षित इस पोखर को पुनर्जीवित कर यहां एक पार्क विकसित करने की योजना है, ताकि आम लोग इसका लाभ उठा सकें। जानबूझकर बाधा डालने का प्रयास उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जब नगर निगम पोखर को संवारने में जुटा है, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गंदगी फेंक रहे हैं। बीते पांच दिनों की सफाई के दौरान पोखर से कई बोरे भरकर बड़े इंजेक्शन, दवा की शीशियां, बोतलें और अन्य आपत्तिजनक कचरा मिला है। इससे स्पष्ट होता है कि सफाई कार्य में जानबूझकर बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। गंदगी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि सफाई के साथ-साथ नगर निगम अब निगरानी भी बढ़ा रहा है। मौके पर कर्मियों की तैनाती की जा रही है, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा सफाई करने और कुछ लोगों द्वारा गंदगी फैलाने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहरसा नगर आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे शहर की इस धरोहर को बचाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से पोखर में गंदगी न डालने और यदि कोई ऐसा करते दिखे तो नगर निगम को सूचना देने का आग्रह किया। नगर निगम इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News