बक्सर में बेरोजगारों के लिए मुफ्त टूल किट योजना शुरू:इलेक्ट्रीशियन-प्लंबर समेत कई ट्रेड शामिल, 25 फरवरी तक आवेदन, पुराने निबंधन वालों को प्राथमिकता

Feb 4, 2026 - 01:30
 0  0
बक्सर में बेरोजगारों के लिए मुफ्त टूल किट योजना शुरू:इलेक्ट्रीशियन-प्लंबर समेत कई ट्रेड शामिल, 25 फरवरी तक आवेदन, पुराने निबंधन वालों को प्राथमिकता
बक्सर जिले में बेरोजगार एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक नई योजना शुरू की गई है। श्रम संसाधन विभाग के तहत जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा निःशुल्क टूल किट वितरण योजना का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का लक्ष्य योग्य अभ्यर्थियों को उनके संबंधित ट्रेड के अनुसार मुफ्त टूल किट उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।जिला नियोजन पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटिशियन, प्लंबर और इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर जैसे तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेड में प्रशिक्षित युवा इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। चयनित लाभार्थियों को उनके कार्य से संबंधित आवश्यक टूल किट प्रदान की जाएगी।योजना के तहत पात्रता के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन में पुराने निबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही, आवेदक का जिला नियोजनालय में कम से कम छह माह पूर्व से निबंधन अनिवार्य है। लाभुकों के चयन में पुराने निबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी।इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।चयन प्रक्रिया में दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्टडी किट या टूल किट योजना का लाभ ले चुके यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अभ्यर्थी पूर्व में स्टडी किट या टूल किट योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। एक अभ्यर्थी को केवल एक ही योजना का लाभ दिया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र के साथ सभी आवश्यक कागजातों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर जिला नियोजनालय, बक्सर में जमा करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।लाभुकों का चयन उप निदेशक नियोजन, पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में गठित एक त्रिसदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8210044587 पर संपर्क कर सकते हैं।यह योजना जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News