शेखपुरा में कार और बाइक की टक्कर, एक घायल:ससुराल से नालंदा वापस लौट रहा था युवक, कार ड्राइवर मौके से भागा

Sep 9, 2025 - 16:30
 0  0
शेखपुरा में कार और बाइक की टक्कर, एक घायल:ससुराल से नालंदा वापस लौट रहा था युवक, कार ड्राइवर मौके से भागा
बरबीघा-बिहारशरीफ हाइवे पर मिशन थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना हुई। TVS शो रूम के समीप एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नालंदा के रहूई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी राजू कुमार यादव के रूप में हुई। राजू कुमार शेखपुरा स्थित अपने ससुराल से नालंदा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त कार को सड़क पर ही छोड़ दिया गया। बेहोशी की स्थिति में पावापुरी हायर सेंटर रेफर मिशन थाना पुलिस ने घायल को पहले बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहोशी की स्थिति में पावापुरी हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिशन थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के अनुसार, जब्त की गई कार शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव की है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News