शेखपुरा में DM-SP ने मतदान केंद्रों का इंस्पेक्शन किया:बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया, ECI NET ऐप की जानकारी ली

Oct 15, 2025 - 20:30
 0  0
शेखपुरा में DM-SP ने मतदान केंद्रों का इंस्पेक्शन किया:बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया, ECI NET ऐप की जानकारी ली
DM आरिफ अहसन और SP बलिराम कुमार चौधरी ने बुधवार को शेखपुरा के कई मतदान केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। इसमें शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय तरछा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिरिहिन्डा और बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर सहित अन्य बूथ शामिल थे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इनमें रैंप, शौचालय, पेयजल, रोशनी की उपलब्धता और मतदान केंद्रों तक सुलभ पहुंच जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से ECI NET ऐप के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। आगामी विधानसभा चुनाव 6 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव 6 नवंबर को होने हैं। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने ECI NET नामक एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों के लिए रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल और तेज बनाएगा। हर 2 घंटे पर ECI NET पर दर्ज होंगे मतदान प्रतिशत के आंकड़े पीठासीन अधिकारी 'वोटर टर्न आउट' ऐप के माध्यम से हर 2 घंटे पर होने वाले मतदान प्रतिशत के आंकड़े सीधे ECI NET पर दर्ज करेंगे। इससे चुनाव आयोग और जनता को वास्तविक समय में मतदान रुझानों की जानकारी मिल सकेगी। DM ने सभी महत्वपूर्ण डेटा को सही समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया और सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को BLO से ऐप डाउनलोड कराकर उसका उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ DDC संजय कुमार, ADM लखींद्र पासवान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News