शिवहर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत:धान के फसलों को भी फायदा, तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sep 7, 2025 - 16:30
 0  0
शिवहर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत:धान के फसलों को भी फायदा, तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
शिवहर में रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। पिछले एक सप्ताह से लगातार तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया। दुकानदार और राहगीर भी गर्मी से परेशान थे। बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति ज्यादा खराब थी। बारिश होने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चे और युवा बारिश में भींगकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों के लिए यह पानी फायदेमंद है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की वृद्धि में मदद मिलेगी। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेती अच्छी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शिवहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी मौसम सुहावना बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News