रक्सौल में यातायात नियम तोड़ने वालों पर एक्शन:दो दिन में 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला, थाना गेट समेत तीन जगहों पर चेकिंग

Aug 23, 2025 - 20:30
 0  0
रक्सौल में यातायात नियम तोड़ने वालों पर एक्शन:दो दिन में 1.13 लाख रुपए जुर्माना वसूला, थाना गेट समेत तीन जगहों पर चेकिंग
रक्सौल में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने पिछले दो दिनों में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने 1 लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। शहर के तीन प्वाइंट पर कार्रवाई रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि यह अभियान थाना गेट, कौड़िहार चौक और बाईपास सड़क पर चलाया गया। पुलिस ने वाहनों के कागजात की जांच की। इस दौरान नियम तोड़ने वालों का चालान काटा गया। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध पर निगरानी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध और यातायात पर नियंत्रण है। पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ संदेहास्पद वाहनों की भी जांच कर रही है। अभियान आगे भी रहेगा जारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय जरूरी कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इससे जुर्माने से बचा जा सकेगा और सड़क हादसों को भी रोका जा सकेगा। रक्सौल सीमावर्ती शहर होने के कारण यहां अपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं। इसलिए पुलिस इस अभियान के जरिए यातायात और अपराध दोनों पर नियंत्रण कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News