मुजफ्फरपुर में जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई:चुनावी ड्यूटी से लौट रहे थे, NH-28 पर कोहरे के कारण एक्सीडेंट

Nov 18, 2025 - 09:30
 0  0
मुजफ्फरपुर में जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई:चुनावी ड्यूटी से लौट रहे थे, NH-28 पर कोहरे के कारण एक्सीडेंट
पश्चिमी चंपारण के बगहा से जमालपुर (मुंगेर) लौट रहे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के जवानों से भरी बस मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा आज सुबह NH-28 पर कच्ची पक्की के पास हुआ। बस एक चलती ट्रक से पीछे से टकरा गई। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ड्यूटी से लौटते समय एक्सीडेंट हुआ है। इस दुर्घटना में बस में सवार चार जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य जवानों को मामूली खरोंचें आई हैं। सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। धुंध के कारण हादसा पुलिस के अनुसार, धुंध के कारण यह हादसा हुआ। बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। सदर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अस्मित कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस NH-28 पर एक ट्रक से टकराई थी। उन्होंने पुष्टि की कि चार जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था और अब सभी जवान सुरक्षित हैं। धुंध और चालक को नींद आने के कारण यह घटना हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News