मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जबरदस्त असर:बेतिया में बारिश के बावजूद 2700 ग्राम संगठनों में महिलाओं ने फॉर्म भरे

Sep 9, 2025 - 20:30
 0  0
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जबरदस्त असर:बेतिया में बारिश के बावजूद 2700 ग्राम संगठनों में महिलाओं ने फॉर्म भरे
बेतिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को ग्रामीण महिलाओं से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। मंगलवार को तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद महिलाएं बड़ी संख्या में अपने-अपने ग्राम संगठनों में पहुंचीं और योजना से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया। जिले के करीब 2700 ग्राम संगठनों में विशेष बैठकें आयोजित की गईं। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन केंद्र भी इन्हीं ग्राम संगठनों को बनाया गया है। अब तक जिले में लगभग 40 हजार जीविका दीदियों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए ‘महिला संवाद रथ’ गांव-गांव का दौरा कर रहा है। यह रथ वीडियो और संदेशों के जरिए महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें रोजगार से जोड़ रहा है। 10 सितंबर से शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगी। मझौलिया प्रखंड के बैठनिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपनी पसंद के रोजगार की इच्छा जाहिर की। चांदनी समूह की सलमून निसा ने बकरी पालन करने की इच्छा जताई, जबकि रेखा देवी और नन्ही कुमारी ने सिलाई मशीन लेकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News