भोजपुर में 12 साल के बच्चे की मौत:ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, बाढ़ के पानी में डूबने से गई जान

Sep 14, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में 12 साल के बच्चे की मौत:ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, बाढ़ के पानी में डूबने से गई जान
भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। छठी क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान श्रीनगर भकुरा गांव के रवि किशन कुमार के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास की है। मृतक के पिता कमलेश कुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ सूर्य मंदिर के पास बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। संतुष्टि के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मृत किशोर अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां रिंकू देवी, भाई दुर्गेश कुमार और बहन मानती कुमारी है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News