बेतिया में 5 लड़कियां अचानक घर से गायब:पड़ोसी बोले-नए कपड़े पहनकर बस में चढ़ते देखा, CCTV खंगाल रही पुलिस
बेतिया में मंगलवार को एक ही गांव से 5 लड़कियां अचानक गायब हो गईं हैं। इसमें से एक बालिग और 4 नाबालिग हैं। लड़कियों के परिजन का कहना है, सभी सहेली थी। दो लड़कियां साथ में सिलाई करने गईं थी। वहीं, 3 और लड़कियां खेत की तरफ गई थी। सभी लड़कियां सोमवार दोपहर 12 बजे घर से निकली थी। शाम 4 बजे तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन ने लड़कियों को ढूंढना शुरू किया। मंगलवार तक नहीं मिलने पर परिजन ने थाने में FIR दर्ज करवाया है। लड़कियों की पहचान, मुनमुन कुमारी(18), काजल कुमारी(16), रामानती कुमारी(14), निगम कुमारी(15), निपु कुमारी(14) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। मुनमुन कुमारी की मां ने बताया, स्टेशन, बस स्टैंड पर CCTV खंगाल रही पुलिस कुमारबाग पुलिस ने आसपास के सभी संभावित स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों में तलाशी शुरू की है। पुलिस टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि लड़कियों की मूवमेंट का कोई सुराग मिल सके। फिलहाल, पुलिस ने सभी थानों और बॉर्डर चौकियों को भी अलर्ट कर दिया है। परिजन तस्वीर लेकर लगा रहे गुहार गायब लड़कियों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिजन अपनी बेटियों की तस्वीरें लेकर गांव से लेकर पुलिस स्टेशन तक भटक रहे हैं। उनका कहना है, हमारी बेटियों को ढूंढकर लाया जाए… वो कहीं भी हों, सुरक्षित मिल जाएं। वहीं, परिवार वाले अपहरण होने की बात भी कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा, लेकिन वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं। लड़कियों के गायब होने के पीछे अपहरण, मानव तस्करी, भगदड़ या सामाजिक विवाद किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0