प्रधानमंत्री किसान योजना का गलत फायदा उठाया, दो टीचर सस्पेंड:जमुई में शिक्षा विभाग ने शुरू की विभागीय जांच, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
जमुई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का गलत लाभ लेने के आरोप में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने सरकारी सेवक रहते हुए भी पीएम किसान योजना का लाभ उठाया। शिक्षा विभाग ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है। खैरा के शिक्षक शंकर दास से संबंधित पहला मामला पहला मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरणी, खैरा के शिक्षक शंकर दास से संबंधित है, जो वर्तमान में नव प्राथमिक विद्यालय कोहवरबा मुशहरी, लक्ष्मीपुर में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। संजय कुमार, ग्राम नजारी, थाना लक्ष्मीपुर द्वारा दर्ज परिवाद के आधार पर कृषि विभाग के सचिव सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार ने 19 अप्रैल 2023 को कार्रवाई का आदेश दिया था। शिक्षा विभाग द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, लक्ष्मीपुर निर्धारित किया गया है। निलंबित कर विभागीय जांच के अधीन कर दिया गया इसी तरह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघिया, लक्ष्मीपुर के शिक्षक छोटू कुमार पर भी समान आरोप सिद्ध हुए हैं। छोटू कुमार वर्तमान में नव प्राथमिक विद्यालय गादी कटौना, बरहट में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनसे मांगे गए स्पष्टीकरण को भी असंतोषजनक पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के अधीन कर दिया गया है। शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद यदि दोष सिद्ध होता है, तो आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के इस कदम को सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0