समस्तीपुर जंक्शन पर सघन टिकट जांच अभियान:रेलवे मंडल के चार अलग-अलग लोकेशन पर चेकिंग, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

Feb 3, 2026 - 14:30
 0  0
समस्तीपुर जंक्शन पर सघन टिकट जांच अभियान:रेलवे मंडल के चार अलग-अलग लोकेशन पर चेकिंग, बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप
समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा के खिलाफ खिलाफ किलाबंद टिकट चेकिंग अभियान की शुरूआत की गहै। मंगलवार को एक साथ दरभंगा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, जयनगर स्टेशन पर अभियान चलाया गया। जिसके बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति समस्तीपुर में अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। चेकिंग अभियान शुरू किए जाने के बाद काउंटर पर टिकट काटाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जिसे रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण के लिए मंडल में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में किलाबंद टिकट चेकिंग अभियान, लाल गाड़ी से औचक निरीक्षण, विभिन्न रेल खंडों पर चेकिंग की जा रही है। जंक्शन पर सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई जांच अभियान के तहत समस्तीपुर जंक्शन पर सुबह 6: 30 से करीब 200 टिकट चेकर आरपीएफ स्टाफ के साथ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सात तक जांच कर रहे हैं। इसके अलावा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस, दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस के अलावा विभिन्न सवारी ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बेटिकट यात्रा करते लोग पकड़े गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News