मलाही पकड़ी स्टेशन पर ASS ट्रांसफार्मर चालू:हाई-वोल्टेज को एडजस्ट करने में करेगा मदद, फरवरी अंत तक शुरू होंगे दो स्टेशन
पटना मेट्रो के खेमनीचक और मलाही पकड़ी 2 नए स्टेशनों को शुरू करने की कवायद की जा रही है। इसे लेकर मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। मलाही पकड़ी स्टेशन पर ASS ट्रांसफार्मर, चार्ज होने के साथ चालू हो गया है। ASS रूम, मेट्रो स्टेशन की पावर सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये ट्रांसफार्मर, हाई-वोल्टेज बिजली सप्लाई को कम करने में इस्तेमाल होता है, जो स्टेशन के हिसाब से ऑपरेशनल वोल्टेज को एडजस्ट करता है। फरवरी अंत तक दोनों स्टेशन शुरू होने की उम्मीद है। तकनीक सुरक्षा और मेट्रो संचालन के लिए जरूरी पटना मेट्रो ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के अंतर्गत, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर ASS रूम में ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। ट्रांसफार्मर को चार्ज करना, स्टेशन की आवश्यक सेवाओं के लिए विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रांसफार्मर का सफल चार्जिंग विद्युत प्रगति का संकेत देता है और मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन को परिचालन तत्परता के करीब लाता है। इस तरह के तकनीकी कार्य भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा, दक्षता और सुचारू मेट्रो संचालन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। दो नए स्टेशनों की गई थी EIG इंस्पेक्शन इससे पहले 23 जनवरी को अधिकारियों ने खेमनीचक से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक EIG (Electrical Inspector General) इंस्पेक्शन किया था। ये इंस्पेक्शन भारत सरकार के चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने किया था। इंस्पेक्शन में स्टेशन, ट्रैक और सिग्नल संबंधित सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाई गई थी। ये जांच निरीक्षण से पहले सिस्टम की सेफ्टी, विश्वसनीयता और निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0