बेगूसराय में NDA का 5 घंटे तक बिहार बंद आज:गिरिराज सिंह की अपील- मां को शर्मसार करने के खिलाफ स्वेच्छा से बंद में शामिल हो

Sep 4, 2025 - 08:30
 0  0
बेगूसराय में NDA का 5 घंटे तक बिहार बंद आज:गिरिराज सिंह की अपील- मां को शर्मसार करने के खिलाफ स्वेच्छा से बंद में शामिल हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की विरोध में भाजपा द्वारा आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। माताजी का अपमान नहीं सहेगा बिहार के आह्वान के साथ भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के लिए बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान सड़क और बाजार बंद रहेंगे। रेलवे एवं हॉस्पिटल सहित सभी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। बेगूसराय जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी 40 संगठन मंडल में बंद की तैयारी कर ली गई है। सभी मंडल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाएंगे। कुछ प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी, सरकारी स्कूल खुले रहेंगे जिला मुख्यालय में व्यापक तैयारी की गई है। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया है कि कार्यकर्ता किस तरीके से और कहां-कहां आंदोलन करेंगे। बंद को देखते हुए कुछ निजी की स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। जबकि सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। प्रशासन भी अलर्ट है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंद में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि मां का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने पूरे बिहार का अपमान किया है। दरभंगा में मंच से दिए गए गाली से पूरा बिहार शर्मसार है। उन्होंने पूरे बिहार को कलंकित और शर्मसार किया है। बिहार के मिट्टी को शापित किया है। इसलिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद में स्वेच्छा से शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराइए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News