बाखरपुर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत:मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

Oct 17, 2025 - 12:30
 0  0
बाखरपुर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत:मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र के बाखरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में घायल युवक भरत यादव (25) की 10 वें दिन मौत हो गई। यह घटना 7 अक्टूबर को हुई थी। गंभीर रूप से घायल भरत को पहले पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे सिलीगुड़ी रेफर किया गया। लंबे इलाज के बाद गुरुवार को उसकी मौत हो गई। 48 लोगों ने की थी मारपीट परिजनों ने बताया कि घटना के दिन करीब 48 लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों और रायफल से भरत की बेरहमी से पिटाई की थी। भरत यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी, दो पुत्र अभय राज, अभिनव राज और एक पुत्री अनन्या कुमारी को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है। जमीन विवाद बना विवाद का कारण मृतक के पिता पारस यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को महज जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के 48 लोगों ने मिलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने खेत से होकर गुजर रहा था, जिससे नाराज होकर विरोधी पक्ष ने हमला किया। पारस यादव ने पुलिस से सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, अन्यथा उनके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने की बात कही। बाखरपुर पुलिस ​​​​​​पर समय से कार्रवाई नहीं करने का आरोप मृतक की बहन शंभा देवी और पत्नी रिंकी देवी ने बाखरपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल खानापूरी है। घटना के सात दिन तक केवल दो आरोपियों को पकड़ा गया था, और अब मौत के बाद तीन और की गिरफ्तारी हुई है। उनका यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है, जबकि पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी ने क्या कहा वहीं, बाखरपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News