बबराहा के नवजीवन कुमार बिहार दरोगा में चयनित:गांव में खुशी का माहौल, माता-पिता और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया

Dec 16, 2025 - 20:30
 0  0
बबराहा के नवजीवन कुमार बिहार दरोगा में चयनित:गांव में खुशी का माहौल, माता-पिता और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया
खगड़िया में परबत्ता प्रखंड के बबराहा गांव निवासी नवजीवन कुमार का चयन बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) के पद पर हुआ है। उनके पिता का नाम सुभाष कुमार सुमन और माता का नाम कविता कुमारी है। नवजीवन की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे खगड़िया जिले का नाम रोशन हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। नवजीवन कुमार ने अपनी माध्यमिक शिक्षा मध्य विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिहार केशरी उच्च विद्यालय और मोती हजारी उच्च विद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने के बावजूद, उन्होंने सीमित संसाधनों में भी कड़ी मेहनत जारी रखी। छात्र जीवन से ही नवजीवन कुमार ने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान दिया। उनका लक्ष्य पुलिस सेवा में जाना था, जिसके लिए उन्होंने लगातार तैयारी की। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सभी बाधाओं को पार किया। अंततः उनकी कड़ी मेहनत सफल हुई और उनका चयन बिहार दरोगा के पद पर हो गया। नवजीवन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के त्याग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने अपने शिक्षकों और शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें सही दिशा प्रदान की। नवजीवन कुमार की सफलता से बबराहा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों ने उनके घर पहुंचकर मिठाइयां बांटी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजीवन कुमार आज गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News