पूर्णिया में विकास कार्यों की सौगात:चांदी व रजीगंज पंचायत में 40.54 लाख की योजनाओं का लोकार्पण
पूर्णिया के पूर्व प्रखंड में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। चांदी व रजीगंज पंचायत में जिला पार्षद राजीव सिंह ने रविवार को 40 लाख 54 हजार रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। रानीपतरा चौक पर 7 लाख 97 हजार रुपये की लागत से मॉडल सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। यह चौक आठ पंचायतों से जुड़ा है। यहां खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं आती हैं।शौचालय नही रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। रजीगंज गांव और फसिया गांव में भी 6लाख 21 हजार रुपये की लागत से मॉडल सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। रजीगंज में 10 लाख 17 हजार रुपये की लागत से पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है। रजीगंज महादलित टोला में 9 लाख 97 हजार रुपये की लागत से पक्की सड़क बनाई गई है। जिला पार्षद राजीव सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के किसी भी गांव में सड़क और शौचालय की समस्या न रहे। शेष सड़कों का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता, कैलाश दास, मुंशी यादव, बलवीर साह, मुस्लिम दीवान, वार्ड सदस्य अनंत साह,सुदीप सरकार, महफूज आलम, अजय साह, उपसरपंच अशोक मेहता,मंटू चौधरी,रंजीत चौधरी,रंजन मंडल,शैलेन्द्र गुप्ता,आलोक कुमार रिंकू,गोपाल मंडल,राहुल मोनू,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0