पुरनहिया में चिराग पासवान जनसभा में नहीं पहुंचे:समर्थकों और कार्यकर्ताओं में निराशा, सभा स्थल पर हजारों की संख्या में पहुंचे थे लोग

Nov 7, 2025 - 15:30
 0  0
पुरनहिया में चिराग पासवान जनसभा में नहीं पहुंचे:समर्थकों और कार्यकर्ताओं में निराशा, सभा स्थल पर हजारों की संख्या में पहुंचे थे लोग
शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड के सोनौल सुल्तान हाई स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित एनडीए प्रत्याशी श्वेता गुप्ता की जनसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नहीं पहुंचे। उनके निर्धारित समय पर न पहुंचने से सभा में मौजूद हजारों समर्थक और कार्यकर्ता निराश हुए। चिराग पासवान को शुक्रवार सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करना था। कार्यकर्ता और समर्थक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सोनौल सुल्तान हाई स्कूल के प्रांगण में उनके संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते रहे। हालांकि चिराग पासवान जनसभा स्थल पर नहीं पहुंचे, जिससे समर्थकों में काफी मायूसी छा गई। उनके भाषण सुनने के लिए लगभग 5 से 7 हजार लोग मैदान में मौजूद थे।सुबह से ही लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हेलीकॉप्टर से चिराग पासवान के उतरने का इंतजार कर रहे थे। वे यह जानने को उत्सुक थे कि चिराग पासवान कब आएंगे और कब उनका भाषण सुनेंगे।लेकिन, अंततः चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करने नहीं पहुंचे, जिससे कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग निराश होकर लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News