पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी का मामला:राहुल गांधी-तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर शेखपुरा कोर्ट में केस दर्ज

Sep 4, 2025 - 20:30
 0  0
पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी का मामला:राहुल गांधी-तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर शेखपुरा कोर्ट में केस दर्ज
शेखपुरा जिला न्यायालय में PM नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार की अदालत में यह मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता हीरालाल सिंह उर्फ रामानुज प्रसाद सिंह ने यह परिवाद पत्र दायर किया है। 100 से अधिक अज्ञात लोगों को बनाया आरोपी इस मामले में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी को आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा 100 से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। परिवादी के अधिवक्ता गोपाल कुमार बरनवाल के अनुसार, 28 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह जानकारी उन्हें समाचार पत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों से मिली। अदालत ने 10 सितंबर को बयान दर्ज करने को कहा अधिवक्ता ने बताया कि, इस मामले में पहले पुलिस से संपर्क किया गया था। पुलिस के मामला दर्ज करने से मना करने के बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। अदालत ने 10 सितंबर को परिवादी के शपथ पत्र पर बयान दर्ज करने का आदेश दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News