पत्नी-2 बेटियों के सामने भाई की गोली मारकर हत्या:छत से नहीं घुस पाया तो जमीन खोद डाली; भाभी पैरों में गिर गई, लेकिन नहीं माना

Dec 19, 2025 - 14:30
 0  0
पत्नी-2 बेटियों के सामने भाई की गोली मारकर हत्या:छत से नहीं घुस पाया तो जमीन खोद डाली; भाभी पैरों में गिर गई, लेकिन नहीं माना
सुपौल में शुक्रवार को छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अरविंद साह (38) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वो अपनी पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। छोटा भाई गजेंद्र साह घर में घुसा और गोली मारकर भाग निकला। पत्नी ने बताया कि देवर ने पहले छत से घुसने की कोशिश की। इसके बाद वो जमीन में गड्‌ढा खोदकर अंदर आने की जगह बनाने लगा। इसके बाद उसने मेन गेट की कुंडी तोड़ी और अंदर आ गया। अंदर आते ही उसने अरविंद को गोली मार दी। घटना राजेश्वरी थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव में हुई है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा घटनाक्रम अरविंद की पत्नी रंगीना देवी ने बताया कि देवर से साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़े होते रहते थे। वो कई बार हत्या की धमकी दे चुका था। गुरुवार को भी रात में झगड़ा हुआ। हम लोग खाना खाकर सोने चले गए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। रात करीब 3 बजे देवर दरवाजे पर आया। खोलने के लिए कहने लगा। हम डर गए, गेट नहीं खोला। इसके बाद वो छत के रास्ते घर में घुसने की प्लानिंग करने लगा। जब वो वहां से अंदर नहीं आ पाया तो उसने जमीन में गड्‌ढा खोदना शुरू कर दिया। उससे सिर पर खून सवार था। वो बस घर में आकर मेरे पति की हत्या करना चाहता है। उसने जमीन में 3 फीट का गड्‌ढा खोद लिया था, लेकिन वो उससे अंदर नहीं आ पा रहा था। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर आते ही गाली देते हुए मेरे पति पर पिस्टल तान दी। मैंने उसके हाथ जोड़े कहा कि भइया ऐसा मत कीजिए। आपको जो चाहिए दे देंगे, मेरा सुहाग मत उजाड़िए। उसने मेरी एक बार नहीं सुनी। मुझे धक्का दिया और पति को गोली मार दी। जिस वक्त ये सब हो रहा था। मेरे साथ घर के अंदर 2 मासूम बेटियां भी थीं। दोनों सदमे में हैं। हम तीनों के सामने ही देवर ने पति की हत्या कर दी। उसके साथ एक और शख्स था। मैं उसे नहीं पहचानती हूं। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर गए थे। देवर और उसके साथ आया शख्स भाग निकले। मैं घर के बाहर गई आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया फिर पुलिस को फोन किया। दादी बोली- पोते के हत्यारे को फांसी हो मृतक की दादी मूर्ति देवी ने बताया कि, कल शाम को वो मेरे पास आया था। काफी देर तक मुझसे बात की। जमीन को लेकर दोनों भाइयों में झगड़े होते रहते थे, लेकिन वो हत्या कर देगा ऐसा नहीं सोचा था। उसकी 2 बेटियां हैं। घर का कमाने वाला चला गया। अब उन लोगों का क्या होगा। गजेंद्र को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। पुलिस बोली- सभी एंगल से जांच की जा रही है घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थानाध्यक्ष यूगल किशोर और त्रिवेणीगंज SDPO विभाष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। त्रिवेणीगंज DSP विभाष कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News