औरंगाबाद में घर से 15 लाख की चोरी:जेवरात और कीमती सामान ले भागे; पड़ोसियों के घर के बाहर दरवाजे पर कुंडी लगा दिया था

Dec 19, 2025 - 13:30
 0  0
औरंगाबाद में घर से 15 लाख की चोरी:जेवरात और कीमती सामान ले भागे; पड़ोसियों के घर के बाहर दरवाजे पर कुंडी लगा दिया था
औरंगाबाद में एक घर से 15 लाख की चोरी हुई है। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसमें दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दिया। दूसरे कमरे में रखे जेवरात और कीमती सामान ले भागे। घटना अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव की है। चोरों ने घर में एंट्री से पहले पड़ोसियों के दरवाजे की कुंडी लगा दिया था। ताकि शोर होने पर कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद दामोदर दुबे के घर को निशाना बनाया। घर से बक्सा और दो अटैची लेकर फरार हो गए। पीड़ित के दूसरे घर में भी चोरी हुई है। गोदरेज और बक्सा तोड़ दिया। कुल पांच बक्सा, दो अटैची और तीन ट्रॉली अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने दरवाजा खोला गृहस्वामी दामोदर दुबे ने बताया कि देर रात घर में आहट महसूस हुई तो पड़ोस में रहने वाले अपने भतीजे अनिल कुमार दुबे को आवाज लगाई। बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों को फोन करके सूचना दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर बाहर से कुंडी खोली गई। तब जाकर सभी लोग घर से बाहर निकल सके। तब तक चोर फरार हो चुके थे। चार बेटे बाहर रहते हैं। उनका सामान घर में ही रखा हुआ था। 15 लाख के आभूषण और कीमती सामान की चोरी हुई है। शायद चोरों ने बिना आवाज किए ताला खोलने के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल किया होगा। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित सुमन ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News