नालंदा में रिटायर्ड क्लर्क के बंद घर में चोरी:कैश, जेवरात समेत कीमती सामान ले भागे; मेन डोर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

Aug 2, 2025 - 12:30
 0  0
नालंदा में रिटायर्ड क्लर्क के बंद घर में चोरी:कैश, जेवरात समेत कीमती सामान ले भागे; मेन डोर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
नालंदा में रिटायर्ड क्लर्क के बंद घर से चोरी हुई है। मेन डोर पर लगे लॉक को तोड़कर चोर अंदर घुसे। कैश, जेवरात समेत कीमती सामान ले भागे। कितने की चोरी हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़ित एसयू कॉलेज से रिटायर्ड क्लर्क देवनंदन प्रसाद 6 दिन पहले परिवार के सदस्यों के साथ छोटे बेटे के पास असम गए थे। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा की कितने की चोरी हुई है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव की है। चोरों ने न केवल मेन दरवाजे का ताला तोड़ा है, बल्कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के चार कमरों के ताले भी तोड़े। गोदरेज और संदूक में रखे कीमती जेवरात की चोरी हुई है। प्रारंभिक जांच में चोरी की गई संपत्ति की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। चोरी का पता पड़ोसियों को शनिवार सुबह चला। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। स्थानीय लोगों में रोष इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब मुख्य मार्ग पर स्थित घरों में इस तरह की घटनाएं हो रही है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। यह घर मुख्य सड़क पर है। पुलिस की गश्ती व्यवस्था और कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया मामले की सूचना मिलते ही हिलसा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि परिवार बाहर गया हुआ है। इसलिए अभी बताना संभव नहीं है कि चोरी कितने की हुई है। फिलहाल साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News