नालंदा में पूर्व के विवाद में मारपीट और फायरिंग:महिला के गले से आर-पार हुई गोली, पटना रेफर; पथराव में एक शख्स घायल, पड़ोसी पर आरोप

Nov 10, 2025 - 09:30
 0  0
नालंदा में पूर्व के विवाद में मारपीट और फायरिंग:महिला के गले से आर-पार हुई गोली, पटना रेफर; पथराव में एक शख्स घायल, पड़ोसी पर आरोप
नालंदा में पूर्व के विवाद में मारपीट, रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई है। रोड़ेबाजी में रामजतन प्रसाद के पुत्र चंद्रिका प्रसाद जख्मी हो गए। जबकि गोलीबारी में मुद्रिका प्रसाद की पत्नी सिरदुल देवी घायल हुईं हैं। दोनों रिश्ते में भावज-भैंसुर है। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथु गांव की है। घायल चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि रविवार रात को परिवार के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले पिंटू कुमार अपने सहयोगियों के साथ घर पर पहुंचा। गाली-गलौज करने लगा, विरोध करने पर रोड़ेबाजी करने लगा। देखते ही देखते फायरिंग करने लगे। एक गोली सिरदुल देवी के गर्दन में लगकर बाहर निकल गई। पिंटू और उसके सहयोगी अवैध शराब चुलाई का काम करते हैं। पुलिस एक बार उन्हें पकड़ कर ले गई थी। उन लोगों का आरोप है कि पुलिस को हम लोगों ने सूचना दी है। मारपीट और गोलीबारी की घटना के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो उन लोगों की ओर से पुलिस को भी गांव में आने नहीं दिया जा रहा था। इतना ही नहीं एंबुलेंस के रास्ते को भी रोका गया। महिला की हालत गंभीर, पटना रेफर मारपीट में घायल चंद्रिका प्रसाद और गोलीबारी में जख्मी हुईं महिला सिरदुल देवी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सिरदुल देवी को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिद्धू ने बताया कि दो पक्षों में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गोलीबारी हुई थी। महिला और एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था सामान्य है। बदमाशों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। छानबीन चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News