दुर्गा पूजा में आर्टिफिशियल तालाब में ही होंगे मूर्ति विसर्जन:गंगा घाटों पर बनाए जाएंगे 10 तालाब, अन्य जगह विसर्जित करने पर लगेगा जुर्माना
कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा की स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग घाटों पर कुल 10 आर्टिफिशियल तालाब बनाए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब इतने बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल तालाब बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा है कि निगम का लक्ष्य नदी में प्रदूषण को रोकना है। इसके साथ ही त्योहारों के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखना भी जरूरी है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गा पूजा के लिए आर्टिफिशियल तालाबों की सूची - पाटलिपुत्र अंचल: दीघा घाट, पाटीपुल घाट - पटना सिटी अंचल: कंगन घाट, किला घाट, दमराही घाट - अजीमाबाद अंचल: भद्र घाट (पूर्वी), भद्र घाट (पश्चिमी), चित्रगुप्त तालाब, गाय घाट लक्ष्मी पूजा के लिए आर्टिफिशियल तालाबों की सूची - अजीमाबाद अंचल: भद्र घाट, महावीर घाट - पाटलिपुत्र अंचल: दीघा घाट अन्य जगह विसर्जन पर लगेगा जुर्माना पटना नगर निगम के निर्धारित जगहों के अलावा कहीं भी विसर्जन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। निगम की ओर से सभी नागरिकों और पूजा समितियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें मूर्ति विसर्जन और पूजा सामग्री का विसर्जन इन्हीं निर्धारित आर्टिफिशियल तालाबों में करने की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की विशेष जागरूकता टीमें भी इन घाटों पर तैनात रहेंगी। यह टीमें लोगों को प्लास्टिक रैपर, पॉलीथिन और अन्य सामग्री के उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0