डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय में किया जनसंवाद:एनडीए के लिए मांगा वोट, कहा- इस सरकार में अपराध खत्म हुआ

Oct 28, 2025 - 20:30
 0  0
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय में किया जनसंवाद:एनडीए के लिए मांगा वोट, कहा- इस सरकार में अपराध खत्म हुआ
लखीसराय जिले में 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार को मजबूत करने और बिहार के विकास में एनडीए की भूमिका पर जोर दिया। सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है। उन्होंने पूर्व की राबड़ी और लालू सरकार के 20 साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए बताया कि उस समय अपराध का ग्राफ बढ़ा था, जबकि एनडीए सरकार में अपराध खत्म हुआ है। एनडीए को मजबूत करने की अपील उन्होंने दावा किया कि अब लोग रात में भी सुरक्षित घर पहुंच जाते हैं, जबकि पहले लूटपाट की घटनाएं आम थीं। उपमुख्यमंत्री ने लखीसराय में सड़कों के निर्माण, शिक्षा में सुधार और लोगों के भयमुक्त होने का भी जिक्र किया। उन्होंने इन उपलब्धियों को देखते हुए लोगों से एनडीए सरकार को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News