झारखंड से लड़कियां बुलाकर चला रहे थे सेक्स रैकेट:भागलपुर में बर्थडे पार्टी में न्यूड डांस कर रही थी लड़कियां, बोलीं- धमकी देकर नचवा रहे थे
भागलपुर में झारखंड से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रैकेट में शामिल दो लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 8 लड़के भी शामिल हैं। सेक्स रैकेट की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लड़कियां न्यूड होकर डांस कर रही थीं, जबकि फ्लैट में मौजूद 8 लड़के इस तमाशे का लुत्फ उठा रहे थे। हालांकि, पुलिस को देख 6 लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि डांस कर रही दोनों लड़कियों और डांस देख रहे दो लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मामला शहर के वास्तु विहार कॉलोनी का है। देर रात शोर के बीच एक शख्स ने डायल 112 को वास्तु विहार के एक फ्लैट में चल रही गंदी पार्टी की सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, फ्लैट के अंदर शराब की बोतलें पड़ी थी। दो लड़कियां लाउड म्यूजिक के बीच न्यूड होकर डांस कर रही थीं, जबकि 8 लड़के हाथ में शराब का ग्लास लेकर बैठे हुए थे। मौके से कंडोम और दवाइयों का रैपर भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके पर मौजूद 6 लड़के घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि दो लड़कियों और दो लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। फिलहाल, दोनों लड़कों और दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार 6 अन्य लड़कों के बारे में भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। 'सर्विस देनी पड़ेगी, नहीं तो जान से मार देंगे' पकड़ी गई एक लड़की ने बताया कि दीपक ने हम लोगों को डांस के लिए भेजा था। शुरुआत में हम लोग डांस ही कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मेरा प्रोफाइल है, आप लोग सर्च करके देख सकते हैं, हम लोग शादी, ब्याह, पार्टी में डांस करते हैं। लड़की ने बताया कि शुरुआत में कुछ देर तक डांस चलने के बाद लड़के नशा करने लगे। फिर इन्होंने सर्विस की डिमांड शुरू कर दी। फिर हम दोनों लड़कियों ने कहा कि नहीं हम लोग ऐसा नहीं कर सकते। फिर लड़कों ने हम दोनों को धमकाया कि अगर सर्विस नहीं दोगी, तो जान से मार देंगे। हम लोगों को ये सब कुछ मजबूरी में करना पड़ा। शुरुआती पूछताछ में लड़कियां बोलीं- बर्थडे पार्टी के बहाने हमें भेजा गया था शुरुआती पूछताछ में दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि भागलपुर के ही रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उन्हें झारखंड से बुलाया था। दीपक ने हम लोगों को कहा था कि एक बर्थडे पार्टी में जाना है और डांस करना है। हालांकि, दोनों लड़कियों जिस दीपक का नाम ले रही थीं, उसके बारे में ये नहीं बता पाई कि दीपक भागलपुर में कहां रहता है, क्या करता है। फिलहाल, पुलिस दीपक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही गिरफ्तार किए गए लड़कों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए सुशांत ने पूछताछ में बताया कि मैं सिकंदरपुर का रहने वाला हूं। मेरे दोस्त आसिफ का बर्थडे था। उसने पार्टी में हम लोगों को इन्वाइट किया था। मुझे नहीं पता था कि बर्थडे पार्टी में लड़कियों को बुलाया गया है। मैं तो बाकी चार से पांच लड़कों को पहचानता भी नहीं हूं। बाईपास थाना के SHO के मकान से कुछ दूरी पर चल रहा था सबकुछ बताया जा रहा है कि वास्तु विहार के जिस फ्लैट में बर्थडे पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था, उस फ्लैट से कुछ ही दूरी पर वास्तु विहार टाउनशिप में ही बाईपास थाना के SHO प्रभात कुमार शर्मा भी किराए के फ्लैट में रहते हैं। हालांकि, उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाईपास थाना को सूचना दी, लेकिन बाईपास थाना की पुलिस को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। फिलहाल, डीएसपी नवनीत कुमार के निर्देश पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है और मामले से जुड़े आरोपियों, सरगना और पूरे रैकेट के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0